जानिए कैसे होते हैं शनिवार के दिन जन्में लोग, जानें इनके भविष्य से जुडी खास बातें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति का जन्म जिस वार को होता है, उस वार के कारक ग्रह का उसके स्वभाव और भविष्य पर गहरा प्रभाव होता है। यह प्रभाव जीवनभर रहता है। जिन लोगों का जन्म शनिवार को होता है, उन पर शनि ग्रह का प्रभाव अधिक होता है। जानिए कैसा होता है शनिवार को जन्म लेने वाले लोगों का नेचर, आदत और भविष्य…
1. शनिवार को जन्मे लोग कंजूस होते हैं। ये लोग अपनी बात के पक्के होते हैं। इन्हें अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है, लेकिन अंत में इनकी विजय होती है।
2. शनिवार को जन्मे लोग थोड़े क्रोधी स्वभाव के होते हैं, अपनी बात ही उनको सही लगती है। ये सामान्य कद काठी के होते हैं। ये अपनी मेहनत और लगन से पूर्ण शिक्षा प्राप्त करते हैं।
3. इनके जीवन में कितने ही कष्ट क्यों न आएं, अपने हंसमुख स्वभाव के कारण ये विचलित नहीं होते, क्योंकि शनि का आशीर्वाद इन पर हमेशा रहता है। ये धोखेबाज नहीं होते, परंतु प्रेम प्रदर्शन भी नहीं करते।
4. ये लोग जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसी में दक्ष हो जाते हैं। वैसे ये लोग विज्ञान, टेक्निकल, कृषि, वाहन सम्बन्धी, भूगोलविद, पुरातत्व के जानकार, जज, आईटी फील्ड, जासूस या गुप्त विभाग, पत्थर-लकड़ी से सम्बंधित कामों में सफलता प्राप्त करते हैं।
5. इन लोगों को अनेक प्रकार के रोग-दोष होते है। नसों से सम्बंधित रोग, हड्डी रोग, गठिया, पथरी, जोडों का दर्द, शारीरिक कमजोरी, सूखा रोग, कर्ण रोग, कमर या पीठ दर्द तथा पांव से जुड़ी बीमारियां इन्हें परेशान करती है।
6. ये अंतर्मुखी प्रतिभा के धनी होते है। योग्य होते हुए भी ये मान-सम्मान कम पाते है। ये बुरे नहीं होते परंतु कई बार परिस्थितियां इन्हें बुरा बनने पर मजबूर कर देती है।
7. ये एकांतप्रिय, प्रकृतिप्रेमी, समाज सुधारक, दूसरों के लिये अवाज उठाने वाले और अनेक दुखों का सामना करने वाले होते है।
8. जीवन के आरंभ में अनेक कष्ट प्राप्त करते हैं, लेकिन इनका बुढ़ापा सुखमय होता है। इन लोगों की शिक्षा में अनेक बाधाएं आती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button