विनेश के समर्थन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले अयोग्य घोषित करने का विरोध करते हुए कांग्रेस के गोहाना और बरोदा विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ फव्वारा चौक पर धरना दिया। बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिसका कांग्रेस विरोध कर रही हैं। खिलाड़ी को फाइनल मुकाबले में बाहर निकाल कर उसके साथ अन्याय किया गया है।

सरकार की तरफ से मामले की  जांच कराई जाए। गोहाना के  विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो देती है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। महिला खिलाड़ियों के साथ जंतर मंतर पर धरने पर बैठने के दौरान दुर्व्यवहार किया गया था। अब ओलंपिक खेलों में भी महिला खिलाड़ी षड्यंत्र का शिकार हुई है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फवारा चौक से लेकर  छोटूराम चौक तक पैदल मार्च भी निकला है।

Back to top button