Peddi की सफलता के बाद बदले राम चरण के तेवर? बोली ऐसी बात भड़क उठा इंटरनेट

साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इस वक्त अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, इस बीच ही राम चरण ने ‘पेद्दी’ (Peddi Box Office) को लेकर ऐसी बात बोल दी है, जो इंटरनेट यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है और उन्होंने एक्टर को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया।
राम चरण ने ‘पेद्दी’ को बताया करियर की बेस्ट फिल्म?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण ने हाल ही में हैदराबाद में हुई थैंक यू मीट में फिल्म ‘पेद्दी’ को अपने करियर की टॉप टू फिल्मों में से एक बताया। अभिनेता ने कहा, “मैंने अपने शहर में एकदम शांत सिनेमाघरों को चुना था, लेकिन दर्शकों के फिल्म देखकर सीन्स पर जो रिएक्शन दिए हैं, उन्होंने मेरा दिन बना दिया। लोगों ने मेरे कुछ सीन्स देखकर तालियां बजाई, जो मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। सच कहूं तो यह मूवी मेरी फिल्मों की लिस्ट में पहले या दूसरे स्थान पर होगी।”
राम चरण के बयान से गुस्सा हुए फैंस
राम चरण के ‘पेद्दी’ को अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताना उनके चाहने वालों को बिल्कुल भी रास नहीं आया। निराशा व्यक्त करते हुए एक यूजर ने रेडिट पर लिखा, “अगर पेद्दी,रंगस्थल्म मगधीरा, आरआरआर (RRR) से बेहतर है, तो यह एस एस राजामौली और सुकुमार की इंसल्ट है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “बेशर्मी की पराकाष्ठा है ये।”
अन्य यूजर ने लिखा, “ये मगधीरा-रंगस्थल्म और आरआरआर की सच में आपने इंसल्ट की है।” एक और यूजर ने गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, “वाऊ, तो इन्होंने यह निर्णय लिया है कि लोगों के सामने यह साबित करेंगे कि यह बेवकूफ हैं। इस बयान से यह साफ-साफ पता चलता है कि पेद्दी में अश्लील सीन्स के लिए सभी ने सहमति जताई थी। मैं खुश हूं कि तेलुगु ऑडियंस ने इस तरह की कहानी को रिजेक्ट कर दिया। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के सीन्स को ‘ओवर सेक्सुलाइज’ तरीके से दिखाना फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।





