पीडीएस दुकानों से पौने 4 करोड़ का राशन चोरी, अफसरों ने एक महीने की रिकवरी

भोपाल .26 हजार लोगों का राशन पीडीएस दुकानों से चोरी के मामले में अफसरों का नया कारनामा सामने आया है। मार्च 2017 में पकड़ में आई गड़बड़ी की जांच के बाद भी अफसरों ने इस पर पर्दा डाले रखा। नतीजा जून तक चोरी का राशन गरीबों के खाते से गायब होता रहा। यह सिलसिला जुलाई तक जारी रहा। अगस्त में कलेक्टर ने इस गड़बड़ी को पकड़ा। इसके बाद खाद्य विभाग के अफसरों ने यह तर्क देकर एक महीने का राशन सरेंडर कर दिया कि जिन लोगों का राशन सरेंडर किया गया, वो राशन लेने नहीं आ रहे हैं।
पीडीएस दुकानों से पौने 4 करोड़ का राशन चोरी, अफसरों ने एक महीने की रिकवरी
– एक महीने के भीतर 38 पीडीएस दुकानों से 95 लाख से ज्यादा राशन चोरी हुई। लेकिन अफसरों ने पीडीएस संचालकों के दबाव में इसे घटाकर 86 लाख रुपए कर दिया।
– 38 पीडीएस दुकानों में 26 हजार परिवार के एक लाख चार हजार सदस्यों के राशन की चोरी हुई। इसमें गेहूं की बात करें तो एक सदस्य को चार किलो गेहूं दिया जाता है।
– इस हिसाब से करीब एक लाख चार हजार सदस्यों को चार किलो गेहूं के हिसाब से 4 लाख 16 हजार किलो गेहूं खपा दिया गया।
2200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से यह राशि एक महीने में करीब 91 लाख 52 हजार रुपए का गेहूं उपभोक्ताओं के खाते से निकाल लिया गया। चार महीने के भीतर तीन करोड़ 66 लाख 8000 हजार रुपए की गेहूं की चोरी हुई। ठीक इसी तरह चावल की चोरी भी हुई। लेकिन अफसरों ने सिर्फ कलेक्टर को एक महीने की गड़बड़ी की जानकारी दी।

ये हैं गड़बड़ी वाली 38 दुकानें सबसे ज्यादा दुकानें ऐशबाग की

– रुबी महिला भंडार गांधीनगर, न्यू सौरभ प्रिंस कॉलोनी, शिक्षित बेरोजगार इतवारा, स्टार महिला इतवारा, न्यू डायमंड अट्टा, गिजाला गिन्नौरी रो, टैगोर चमेली वाली मस्जिद रोड, बाबा, अम्बेडकर बुधवारा, “मसांईनाथ रोशनपुरा, ज्ञान उपभोक्ता भंडार, रतन एमए सिटी रोड, दीपक शिक्षित पंचशील नगर, भारत ऐशबाग, जयशंकर पातरा बरखेड़ी, आर्शीर्वाद टीटी नगर, इफरा अशोक विहार, अल्फा छावनी मंगलवारा, आदर्श बरखेड़ी, मून लाइट लक्ष्मी टॉकीज रोड, नावल्टी टीटी नगर, नव बहार ऐशबाग, मारी महिला हाथी खाना, नूतन टीटी नगर, मोनिका भीमनगर, सुलभ ऐशबाग, शानी महिला ऐशबाग, सिद्वार्थ मुकद्दस नगर, नीलिमा महिला जेपी नगर, जुगनू गल्लामंडी के पास बरखेड़ी, विकासशील पुतली घर, ज्योति महिला गैस राहत अस्पताल के पास, गृह लक्ष्मी सिलावटपुरा, अक्षय महिला सब्जी मंडी, मदर टेरेसा शारदा नगर, इंद्रा ज्योति सूरज नगर, शाइन महिला गौतम नगर,सूरज महिला ऐशबाग, सुरभि इस्लामपुरा।

 यह है व्यवस्था… उपभोक्ताओं को मिलता है चावल, गेहूं, केरोसिन, नमक

– भोपाल की 405 पीडीएस दुकानें से 2 लाख 95 हजार परिवारों को 60 हजार क्विंटल राशन हर माह दिया जाता है। एक किलो शक्कर, एक किलो नमक और आधा किलो तुअर दाल पीडीएस दुकान से मिलती है। इसके अलावा कार्ड पर प्रति सदस्य चार किलो गेहूं, एक किलो चावल दिया जाता है।
– पांच हजार में खोल देते हैं सॉफ्टवेयर: गड़बड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका डीएसके डिजिटल कंपनी के इंजीनियरों ने निभाई है। अफसरों और दुकानदारों की मिलीभगत से पांच हजार रुपए में मशीनों सॉफ्टवेयर को खोल दिया जाता था। काम पूरा हो जाने के बाद वे सॉफ्टवेयर को बंद कर देते थे।
– पहली बार 114 लोगों को कलेक्टर ने दोषी माना… सरकार की खबर के बाद आरोपियों की संख्या 76 से बढ़ाकर 114 कर दी है। इसमें पीडीएस दुकानों के 38 संचालक भी शामिल हैं। अभी तक सिर्फ 38 सहायक संचालक और 38 सेल्समेन को आरोपी बनाया गया था।
– ऐसे पकड़ी गड़बड़ी… दो महीने पहले मशीन में नया वर्जन अपडेट किया गया है। 15 दिन पहले एक इंजीनियर ने रेंडमली जांच की तो पता चला कि एक ही आधार से बार-बार उपभोक्ताओं को राशन बांटने की एंट्री डिस्प्ले हो रही है।
ऐसे पकड़ी गड़बड़ी… दो महीने पहले मशीन में नया वर्जन अपडेट किया गया है। 15 दिन पहले एक इंजीनियर ने रेंडमली जांच की तो पता चला कि एक ही आधार से बार-बार उपभोक्ताओं को राशन बांटने की एंट्री डिस्प्ले हो रही है।
Back to top button