Paytm Mall Maha Cashback sale: 10 हजार से कम कीमत में खरीदें लैपटॉप

इस फेस्टिव सीजन अगर आप टॉप लैपटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर इन दिनों फेस्टिव सेल शुरू हो चुकी है। Paytm मॉल पर महा कैशबैक सेल की शुरुआत हो चुकी है जो 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच चलेगी। इस सेल में आप टॉप ब्रॉंड्स के लैपटॉप्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स ले सकते हैं। आज हम आपको इस सेल में 20,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले लैपटॉप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेल में मिलने वाले ऑफर्स

पेटीएम मॉल पर चल रहे सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, फैशन प्रोडक्ट्स एवं अन्य प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सेल में आपको अधिकतम 3,500 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। 7 दिनों तक चलने वाले इस सेल में ICICI बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूजर्स को 10 फीसद का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। आइए, जानते हैं 20,000 रुपये से कम कीमत के मिलने वाले लैपटॉप्स के बारे में

Lenovo Ideapad 330

इस लैपटॉप में 4GB रैम और 1TB का हार्ड ड्राइव दिया गया है। इस लैपटॉप की कीमत 29,290 रुपये है। इसपर 32 फीसद का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे आप अब 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस पर 2,500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस कैशबैक के साथ इस लैपटॉप की कीमत 17,490 रुपये हो जाती है।

Acer Aspire 3

इस लैपटॉप में 4GB रैम और 500GB का हार्ड ड्राइव दिया गया है। इसपर 33 फीसद का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे आप 16,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस पर 2,500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

Asus Vivobook X507

इस लैपटॉप में 4GB रैम और 1TB का हार्ड ड्राइव दिया गया है। इसपर 21 फीसद का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे आप 19,490 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस पर 3,500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसमें 15.7 इंच की स्क्रीन दी गई है।

HP 15 BW096AU

इस लैपटॉप में 4GB रैम और 1TB का हार्ड ड्राइव दिया गया है। इसपर 10 फीसद का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे आप 20,190 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस पर 2,500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।

Micromax Canvas Lapbook L1161

इस लैपटॉप में 4GB रैम और 1TB का हार्ड ड्राइव दिया गया है। इसपर 17 फीसद का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे आप 8,991 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस पर 999 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। 

Back to top button