PAYTM पर ऑनलाइन बुक कीजिए मूवी टिकट

Untitled-1459322946एजेन्सी/मशहूर ऑनलाइन रीचार्ज कंपनी पेटीएम ने टिकट बुकिंग मार्केट में अपनी पैठ बनाने के लिए PVR सिनेमा के साथ करार किया है। पेटीएम इस क्षेत्र में कुल 120 करोड़ का निवेश करेगी।

वहीं PVR ने पेटीएम प्लेटफार्म पर 250 से 300 करोड़ के टिकट बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य के लिए समय सीमा एक साल रखी गई है। पेटीएम तेजी से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से लोगों को जोड़ रहा है।

भारत में मूवी टिकटिंग की मार्केट 2 बिलियन डॉलर की है। साथ ही इस मार्केट की ग्रोथ रेट 10 फीसदी प्रति वर्ष है। अभी तक ऑनलाइन टिकटिंग इस पूरे बाजार का सिर्फ 15 प्रतिशत है। 

पेटीएम के पास अभी 125 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स हैं जो हर महीने 90 मिलियन ऑर्डर प्लेस करते हैं। पेटीएम के सीईओ शेखर शर्मा का कहना है कि ऑनलाइन टिकटिंग में निवेश का मकसद ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट केस बढ़ाना है। 

Back to top button