पटना-मोकामा पैसेंजर में लगी भीषण आग, 4 बोगियां खाक

मंगलवार देर रात पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई. आग की वजह से 4 बोगियां खाक हो गई.दमकल की कई गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाया गया. जब ट्रेन में आग लगी तब कोई भी यात्री ट्रेन में मौजूद नहीं था इसलिए किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.पटना-मोकामा पैसेंजर में लगी भीषण आग, 4 बोगियां खाक

बता दें कि यह ट्रेन रोज सुबह 05:35 बजे मोकामा से पटना चलती है, इसलिए जब घटना हुई तब ट्रेन शंटिंग लाइन पर खड़ी थी. ख़बरों के अनुसार हादसा रात 1 बजे हुआ. पहले ट्रेन के बीच की बोगी में अचानक आग लगी और देखते ही देखते आग की लपटों से 4 बोगियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं.

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है मगर ऐसा कहा जा रहा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. बहरहाल, ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद स्थानीय रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. ऐसा भी बताया जा रहा है कि आग से निपटने के लिए स्टेशन पर रेलवे विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए है.

Back to top button