इलाहाबाद गंगा में पलटी नाव हुए कई लोग लापता, CM ने बचाव कार्य के द‍िए न‍िर्देश

इलाहाबाद.शहर से 65 किमी दूर मेजा तहसील के मुकुंदपुर गांव के पास शन‍िवार शाम गंगा नदी में नाव पलट गई। नाव पर करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। घटना के बाद कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा ओवरलोड की वजह से हुआ। सूचना म‍िलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों की तलाश जारी है। वहीं, देर रात सीएम ने नाव दुर्घटना में लापता लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 
इलाहाबाद गंगा में पलटी नाव हुए कई लोग लापता, CM ने बचाव कार्य के द‍िए न‍िर्देश

आगे पढ़‍िए पूरा मामला…

-स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना शाम साढ़े बजे की है। स्टीमर खराब होने के कारण लोग छोटी नाव पर सवार हो गए थे। नाव पर करीब डेढ़ दर्जन से अध‍िक लोग सवार थे।
-डूबे लोगों में से 6 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर बचा लिया गया है। साथ ही निकाले गए आधा दर्जन लोगों को ज‍िला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।
-बताया जाता है क‍ि मुकुंदपुर के युवक मनोज द्विवेदी, विनीत मिश्रा और कमल मिश्र ने डूबे लोगों को बचाने में काफी मदद की। ग्रामीण अभी भी अपने नाव से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

इसे भी देखें:- LIVE: अपने घर वडनगर पहुंचे पीएम, मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा पूरा गांव

क्या कहते हैं पुल‍िस अध‍िकारी

-सीओ उमेश शर्मा ने बताया, नाव में 15 लोग सवार थे। गंगा नदी के बीच में जब नाव पहुंची उसी दौरान ये हादसा हो गया। नाविकों और ग्रामीणों की मदद से 11 लोगों को बचाया जा चुका है। अभी 4 लोगों के लापता हैं, ज‍िनकी तलाश जारी है। अभी तक मौत की कोई पुष्ट‍ि नहीं हुई है।
-वहीं, इंस्पेक्टर हण्डिया संजय कुमार सिंह का कहना है क‍ि डूबे सभी लोगों को निकालने में प्रशासन पूरी तरह से लगा हुआ है।
Back to top button