प्रेग्नेंट अनुष्का खाती नजर आई पानीपुरी, शेयर की फोटो…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह इस महीने मां बनने जा रही हैं। अनुष्का बीच-बीच में पति विराट कोहली के साथ डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाती रही रहती हैं। अब अनुष्का शर्मा ने घर पर पानीपुरी का लुत्फ उठाया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पानीपुरी की फोटो शेयर की है।

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ घर की बालकनी में बैठने की तस्वीर खींचने पर फोटोग्राफर पर गुस्सा जाहिर किया था। अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेसेज शेयर कर लिखा, ‘फोटोग्राफर और पब्लिकेशन को कई बार मना करने के बाद भी वे हमारी प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं। अब इसे बंद करिए।’ इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने वह तस्वीर भी शेयर की है, जिसे फोटोग्राफर ने क्लिक किया था। दरअसल तस्वीर में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली घर की बालकनी में बैठे नजर आ रहे थे।

अनुष्का शर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह इसे लेकर पहले भी कह चुकी हूं, लेकिन अब भी प्राइवेसी में दखल जारी है। बीते कुछ दिनों से वह जब भी वह बाहर निकलती हैं तो अकसर पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करते नजर आते हैं। आमतौर पर वह डॉक्टर की विजिट पर कई बार जाती देखी गई हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने प्रेगनेंसी के 9वें महीने में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया था। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा वाइट टीशर्ट और ब्लैक जेगिंग्स में नजर आ रही थीं।

Back to top button