मुजफ्फरनगर जिले में पंचायत चुनावों की पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंचायत चुनावों की पुरानी रंजिश को लेकर कुछ बदमाशों ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी. हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है. पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.Panchayat elections in Muzaffarnagar district

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अजय सहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम जिले के भोपाल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सिकरी गांव में कसिया नामक शख्स को गोली मार दी गई. उन्होंने बताया कि कसिया को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े: इन दो सहेलियों ने एक साथ केक काटकर मनाया मौत का जश्न!

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के पीछे पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है.

बताते चलें कि बीती 21 अगस्त को बदमाशों ने एक पूर्व ग्राम प्रधान अम्मार अली की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस बीच, गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

Back to top button