09 अप्रैल 2021 का पंचांग, जानें आज का शुभ मुहूर्त और तिथि

 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 09 अप्रैल 2021 और दिन शुक्रवार है। आज शुक्र प्रदोष व्रत है। आज के दिन आपको भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिए। प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं, संतान की प्राप्ति होती है और जीवन में शिव कृपा बनी रहती है। आज शुक्रवार के दिन आपको माता लक्ष्मी, शीतला माता और मां दूर्गा की आराधना करनी चाहिए। इन तीन देवियों की पूजा से आपको धन, समृद्धि, आरोग्य और निडरता प्राप्त होगी। ये देवियां सभी सुखों को देने वाली हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

दिन: शुक्रवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2077 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 28 घंटे 28 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 29 घंटे 44 मिनट तक, शुक्ल योग 13 घंटे 33 मिनट तक, तत्पश्चात् ब्रह्म योग कुंभ में चंद्रमा 24 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 02 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 43 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय 10 अप्रैल को प्रात: 05 बजकर 16 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त शाम को 04 बजकर 22 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक।

अमृत काल: आज रात 10 बजकर 10 मिनट से रात 11 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

आज चैत्र कृष्ण त्रयोदशी है। आज प्रदोष व्रत के दिन आपको शिव चालीसा, शिव पुराण और शिव मंत्रों का जाप करनी चाहिए। यह अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Back to top button