06 मार्च का पंचांग 2021, जानें आज का शुभ मुहूर्त और तिथि

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 06 मार्च 2021 और दिन शनिवार है। आज के दिन जानकी जयंती है, जिसे सीता जी का प्रकाट्य दिवस या सीता जन्मोत्सव भी कहा जाता है। अष्टमी तिथि के कारण इसे सीता अष्टमी भी कहते हैं। महिलाएं दाम्पत्य जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए आज सीता जयंती का व्रत रखती हैं और माता सीता की पूजा करती हैं। आज शनिवार के दिन आपको रामभक्त हनुमान और शनि देव की भी पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

दिन: शनिवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: जानकी जयंती।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी 18 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी ज्येष्ठा नक्षत्र 21 घंटे 38 मिनट तक, तत्पश्चात् मूल नक्षत्र वज्र योग 18 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् सिद्धि योग वृश्चिक में चंद्रमा 21 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात् धुन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 41 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय देर रात 02 बजकर 05 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त अगले दिन 07 मार्च को दिन में 11 बजकर 40 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक।

अमृत काल: दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 17 मिनट तक।

आज फाल्गुन कृष्ण अष्टमी है। आज शनिवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, शनि चालीसा और उनके मन्त्रों का जाप करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

Back to top button