70 हत्याएं कर चूका पाकिस्तानी आरोपी हुआ गिरफ्तार, यह थी उसकी अगली प्लानिंग

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में पाकिस्तान के एक हत्यारे को गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप हे कि वह 70 हत्याएं कर चुका है। जिस वक्त उसे गिरफ्तार किया गया, वह प्रवासी लोगों के समूह के साथ ऑस्ट्रिया भागने की फिराक में था।
इंटरपोल की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। वह वांटेड अपराधियों की सूची में था। 35 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब हंगरी की दक्षिणी सीमाओं के पास प्रवासियों के इस समूह को पुलिस ने पकड़ा था।
बीएसीएस-किस्कून काउंटी पुलिस ने एक बयान में यह जानकारी दी। हालांकि, उस व्यक्ति के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। मगर, इतना बताया गया है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट (इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट) जारी किया था।
इसे भी पढ़े: अभी-अभी: पाकिस्तान के बचाव में फिर बोला चीन, कहा- आतंकवाद का मुकाबला करने में सबसे आगे पाकिस्तान
ऑस्ट्रिया में जासूसों ने कहा कि कथित रूप से इस व्यक्ति को “पाकिस्तानी कसाई” के रूप में जाना जाता है। वह पेशेवर हत्यारा है, जो पाकिस्तान में भाड़े पर करीब 70 हत्याएं कर चुका है। ऑस्ट्रियन फेडरल क्रिमिनल ब्यूरो ने कहा कि बुडापेस्ट के दक्षिण में 175 किमी दूर और हंगरी की सीमा के पास बोली में इन प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया था।





