वादे से मुकरा पाकिस्‍तान, यूएन टीम को नहीं करने देगा सीधी जांच

पाकिस्‍तान एक बार फिर मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद को बचाने में जुट गया है। पाकिस्‍तान ने कहा है कि वह जांच के लिए आ रही संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की टीम को हाफिज सर्इद और उसके संगठनों की सीधे तौर पर जांच करने की इजाजत नहीं देगा। आपको बता दें कि हाफिज सईद और उसके संगठनों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बढ़े वैश्विक दबाव के बीच प्रतिबंधों का मुआयना करने के लिए यूएनएससी की एक टीम इस हफ्ते पाकिस्‍तान दौरे पर आ रही है।

वादे से मुकरा पाकिस्‍तान, यूएन टीम को नहीं करने देगा सीधी जांच

पाक अखबार ‘द नेशन’ ने यूएनएससी टीम की जांच के बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें पाक सरकार के सूत्रों के हवाले से कई अहम जानकारियां दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, यूएनएससी की सेंक्‍शंस मॉनिटरिंग टीम को हाफिज सईद या जमात-उद-दावा के अलावा इससे जुड़े बाकी संगठनों तक सीधी पहुंच नहीं बनाने दी जाएगी। 

वहीं एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि पाक सरकार ने तय किया है कि हाफिज सईद के मामले में वो दबाव में नहीं आएगी। रिपोर्ट में पाक सरकार के एक बड़े अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यूएनएससी की टीम ने फिलहाल हमसे हाफिज सईद तक सीधी पहुंच की मंजूरी नहीं मांगी है, मगर वो इसकी इजाजत मांगते भी हैं तो उन्हें ये नहीं दी जाएगी। हम उनसे बातचीत कर रहे हैं। 

हाफिज को पनाह देने के मामले में UNSC करेगी जांच

एक और अधिकारी ने कहा कि ये टीम पाक अधिकारियों से मिलेगी और प्रतिबंधित संगठनों की सूची मांगेगी। हमने यूएन के आदेश का पालन किया है। इसलिए इस मामले में परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

 
Back to top button