हाफिज को पनाह देने के मामले में UNSC करेगी जांच

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और उससे संबंधित सभी आतंकी संगठन को पनाह देने के मामलें में अब पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के घेरे में है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक टीम 25 और 26 जनवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद जाएगी. भारत और अमेरिका के द्वारा लगातार दबाव बनाये जाने के बाद, UNSC  की टीम अब इस पर गंभीरता से निर्णय लेने के लिए ये दौरा कर रही है. हाफिज को पनाह देने के मामले में UNSC करेगी जांच

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की टीम के दौरे पे पाकिस्तानी अधिकारीयों के अनुसार यूएनएससी का ये दौरा उनकी रेगुलर रूटीन का हिस्सा है. गौरतलब है कि, हाफिज सईद को दिसंबर, 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव संख्या 1267 में शामिल किया गया था. वहीं अमेरिका ने जून 2014 में लश्कर-ए-तैयबा को विदेशी आतंकी संगठन करार दिया था.

बता दें  कि,  कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने अपने एक बयान में कहा था कि सईद के खिलाफ हमारे पास ढेर सारे सबूत है. करजई का ये बयान पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री के हाफिज सईद को क्लीनचिट देने बयान का जवाब था. 

Back to top button