PAK में भारतीय उच्चायुक्त का अपमान, जिस कार्यक्रम में देना था लेक्चर, उसे किया रद

पाकिस्तान में एक बार फिर भारतीय उच्चायुक्त को अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान ने उस कार्यक्रम को निरस्त कर दिया, जिसमें पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया शिरकत करने वाले थे। पाकिस्तान ने बिना किसी पूर्व सूचना के ऐन मौके पर कार्यक्रम रद कर दिया । दरअसल, भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को सिविल सर्विस अकादमी द्वारा पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम को अंतिम समय में रद कर दिया है।

सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम के रद करने की पीछे कोई भी खास वजह नहीं रही है। इसके बावजूद ऐसा क्यों किया गया, यह सवाल है। बता दें कि इस कार्यक्रम में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया के लेक्चर होने वाला था। इस कार्यक्रम को रद करने के फैसले को बीते दिनों न्यूयॉर्क में भारत-पाक विदेश मंत्रियों की बैठक रद होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

ट्रंप के इस कारनामे से घनघना उठा हर अमेरिकी का मोबाइल फोन

बता दें कि लाहौर सिविल अकादमी में भारतीय उच्चायुक्त का ये कार्यक्रम होना था। उन्हें पिछले महीने 5 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला था। गौरतलब है कि सिविल सेवा अकादमी पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) में नई भर्तियों को प्रशिक्षण देता है। इसे मूल रूप से पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा अकादमी कहा जाता था।

Back to top button