एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर नौकरी करने का मौका, ऑनलाइन करें आवेदन

मिनी रत्न कंपनी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ऑफिसर्स के कुल 200 पदों पर नियुक्तियां करेगा। एएआई ने इन पदों के लिए ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2016 में वैध स्कोर प्राप्त योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्तियां जूनियर एग्जिक्यूटिव के पदों पर की जाएंगी। ऑनलाइन फॉर्म 18 सितंबर से भरे जाएंगे। पद, योग्यता समेत अन्य जानकारियों के लिए आगे पढ़ें :
जूनियर एग्जिक्यूटिव, कुल पद : 200
इंजीनियरिंग विषय के आधार पर रिक्तियों का विवरण
सिविल, पद : 50 (अनारक्षित-27)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री हो। गेट में उत्तीर्ण हो और वर्ष 2016 का गेट स्कोर कार्ड प्राप्त हो।
इलेक्ट्रिकल, पद : 50 (अनारक्षित-27)
योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम रेगुलर बीई या बीटेक डिग्री हो। गेट में उत्तीर्ण हो और वर्ष 2016 का गेट स्कोर कार्ड प्राप्त हो।
इलेक्ट्रॉनिक्स, पद : 100 (अनारक्षित-66)
योग्यता : न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स में स्पेशलाइजेशन के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्यूनिकेशन/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फुल टाइम रेगुलर बैचलर डिग्री हो। गेट में उत्तीर्ण हो और वर्ष 2016 का गेट स्कोर कार्ड प्राप्त हो।
अधिकतम आयु : 30 सितंबर 2017 को 27 वर्ष।
वेतनमान : 16,400 से 40,500 रुपये।
जरूरी सूचना
-इंजीनियरिंग में इंटीग्रेटेड मास्टर डिग्री होने पर उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन वाले दिन मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
-केवल गेट में उत्तीर्ण और गेट-2016 स्कोर कार्ड वाले उम्मीदवार ही जूनियर एग्जिक्यूटिव (सिविल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) पद के लिए पात्र होंगे।
-पदों की संख्या में बदलाव हो सकता है। एएआई अपनी जरूरत के मुताबिक पदों की संख्या बढ़ा या फिर घटा सकती है।
-अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। आयु सीमा में एससी/एसटी को पांच साल और ओबीसी को तीन साल की छूट है।
चयन प्रक्रिया
-आवेदन पत्र में दर्ज योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग होगी।
-गेट में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें सीधे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा। इस दिन उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्र, प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्ट की हुई एक सेट फोटोकॉपी और आईडी प्रूफ को लेकर जाएं।
आवेदन शुल्क : 300 रुपये। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांगों और महिलाओं के किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
-एएआई की वेबसाइट लॉगइन करें। फिर होमपेज पर बाईं ओर नीचे की तरफ मौजूद करियर ऑप्शन पर क्लिक करें।
-खुलने वाले अगले वेबपेज पर रिक्रूटमेंट डैसबोर्ड शीर्षक के तहत रिक्रूटमेंट फॉर द पोस्ट ऑफ जूनियर एग्जिक्यूटिव …. के अपडेट ऑन लिंक से नियुक्ति का विज्ञापन देखें और अपनी पात्रता जांचें।
-ऑनलाइन फॉर्म 18 सितंबर 2017 से भरा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के प्रारंभ होने की तिथि : 18 सितंबर 2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 17 अक्टूबर 2017
अधिक जानकारी यहां
फोन : -11-24632950





