फोटोग्राफी के लिए OPPO Reno 10x Zoom में है ऐसा खास फीचर, जिसे देख हिला गई दुनिया भर की मोबाइल कंपनियां

कुछ दिनों पहले लॉन्च हुए OPPO के नए स्मार्टफोन OPPO Reno 10x zoom के कैमरे की हर तरफ चर्चा है. इसके अनोखे कैमरे के तमाम नए फीचर्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है. कैमरे के अलावा जो बात इस फोन को खास बनाती है वो है इसका प्रीमियम डिज़ाइन. आइये जानते हैं इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कुछ और खूबियां. 
स्मूद फिनिश
OPPO Reno 10x zoom का 3 D कर्व्ड ऑल-ग्लास डिस्पले ग्राहकों को काफी लुभाएगा. इसका डिस्प्ले टिकाऊ स्क्रैच रेज़िस्टेंट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 द्वारा संरक्षित है. ये स्मार्टफोन 2 खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है ओशियन ग्रीन और जेट ब्लैक. फोन का पिछला हिस्सा भी काफी खूबसूरत डिज़ाइन और बेहतरीन रंगों के पैटर्न के के साथ आता है.
OPPO Reno 10x zoom में फोन के बैक पर मुख्य कैमरा मॉड्यूल में रखे गए तीन लेंस हैं – 48-मेगापिक्सेल का मुख्य सेंसर, एक 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 13-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस -ये सभी मिलकर एक 10x हाइब्रिड ज़ूम ट्रिपल कैमरा सिस्टम बनाते हैं. इस डिवाइस में ये ट्रिपल कैमरा सेटअप फोन के डिज़ाइन में पूरी तरह इंटीग्रेट किया गया है जिसकी वजह से फोन की सतह कैमरा बंप के बिना एक दम स्मूथ और सपाट प्रीमियम लुक देती है.
Google Pay ने हासिल किया नया मुकाम, मई में हुआ इतने हजार करोड़ का ट्रांजेक्शन
खूबसूरत डिस्पले
OPPO Reno 10x zoom का डिस्पले इस फोन की शान है. डिस्प्ले की बात करें तो इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.1% का है. साथ ही 16 मेगापिक्सेल की क्षमता वाला दुनिया का पहला शार्क-फ़िन राइज़िंग फ्रंट कैमरा इस फोन के डिस्पले को और प्रींमियम बना देता है. OPPO का ColorOS 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम उज्ज्वल और प्राकृतिक रंगों के लिए सही लेवल पर चमक और रंग का रेशियो सुनिश्चित करता है. इसके अतिरिक्त, 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले (2340 x 1080 पिक्सल) है जोकि फोन में अधिक जीवंतता लाता है.
स्टाइल और पॉवर का कॉम्बो
इस स्मार्टफोन में दमदार 4065 mAh की बैटरी है साथ ही इस फोन में OPPO का VOOC 3.0 चार्ज सपोर्ट भी है जो आपकी बैटरी को फटाफट चार्ज करता है और आपको बैटरी खत्म होने की चिंता से दूर रखता है . फोन नवीनतम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, और 6 जीबी / 128 जीबी (39,990 रुपये) और 8 जीबी / 256 जीबी (49,990 रुपये) वेरिएंट का विकल्प देता है इस प्रीमियम स्मार्टफोन डिवाइस की पहली सेल 7 जून से शुरू होगी.
ज़ाहिर है कि OPPO Reno 10x zoom ला कर कंपनी ये साफ कर देना चाहती है कि उसका फोकस सिर्फ नए नए फीचर्स पर ही नहीं बल्कि खूबसूरत डिज़ाइन पर भी है. फ्यूचरिस्टिक, वाइब्रेंट डिज़ाइन और भरपूर फीचर्स के साथ ये फोन अभी तक का सबसे स्टाइलिश और बेहतरीन प्रीमियम स्मार्टफोन है.





