Oppo K1 आज भारत में 25MP फ्रंट कैमरा के साथ होगा लॉन्च

 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo आज भारत में अपना नया हैंडसेट K1 लॉन्च करने वाली है। यह फोन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में पेश किया जाएगा। Oppo K1 के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। यहां दिए गए टीजर के मुताबिक, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart की माइक्रोसाइट पर आयोजित की जाएगी।
Oppo K1 की भारत में संभावित कीमत:
इस फोन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। यहां इस फोन की शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन यानी करीब 16,961 रुपये है। यह कीमत इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,799 चीनी युआन यानी करीब 19,30082 रुपये में उपलब्ध करा गया है। भारत में भी इस फोन की कीमत इसी के आस-पास होने की उम्मीद है। इसे मोका रेड और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Oppo K1 के फीचर्स:
यह फोन कलरओएस 5.2 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। वहीं, इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 फीसद है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेससे लैस है। इसकी इंटरनल मेमोरी को 256 जीबी तक के माइक्रोएसड कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन को पावर देने के लिए 3600 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनास जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और बैक पैनल पर 3जी ग्लास दिया गया है।

Back to top button