Oppo Find X2 और Find X2 Pro आज होंगे लॉन्च जानिए क्या है कीमत…

Oppo Find X2 को आज चीन में लॉन्च किया जाना है। इस फोन को पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) बार्सिलोना में लॉन्च करने की बात कही गई थी। लेकिन इवेंट कैंसिल होने के चलते फोन को ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के जरिए लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X2 के अलावा कंपनी Oppo Find X2 Pro भी लॉन्च करेगी। वैसे तो यह इवेंट कंपनी ऑनलाइन आयोजित कर रही है लेकिन Oppo ने चीन में अपने चाइनीज कंज्यूमर एक इवेंट आयोजित किया है।

Oppo Find X2 लॉन्च इवेंट: यहां देखें लाइव स्ट्रीम:

Oppo Find X2 का लॉन्च इवेंट Oppo YouTube चैनल के जरिए देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार यह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा कंपनी जो ग्लोबल इवेंट आयोजित कर रही है उसे भी लाइव स्ट्रीम के जरिए देखा जा सकेगा।

Oppo Find X2 के संभावित फीचर्स: फोन में HDR10+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। साथ ही फोन को 3K रेजोल्यूशन के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर भी दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज भी दी जाने की उम्मीद है। वहीं, फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की संभावना है। साथ ही 4065 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो USB Type-C पोर्ट को सपोर्ट करेगी।

फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही फोन को 3K रेजोल्यूशन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93 फीसद होने की उम्मीद है। इसके अलावा 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी की स्टोरेज भी दी जाने की संभावना है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए 4260 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो SuperVOOC 2.0 65W को सपोर्ट करेगी

Back to top button