Oppo A5 2020 की कीमत में आयी गिरावट, अब हुआ मात्र…रूपये

Oppo A5 2020 को सितम्बर 2019 में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के बाद इसकी कीमत में कई बार कटौती भी की गई। वहीं अब एक बार फिर से इस स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके बाद फोन के 4GB वेरिएंट को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फोन के 3GB रैम वेरिएंट की कीमत को भी 500 रुपये कम किया गया है। नई कीमत के साथ यह फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India पर लिस्ट हो गया है। फोन में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

Oppo A5 2020 स्मार्टफोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,000 रुपये की कटौती के बाद 13,999 रुपये के बजाय 12,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि 3GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत को 500 रुपये कम किया गया है, इसके बाद फोन को 11,990 रुपये के बजाय 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन Mirror Black और Dazzling White दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: अलर्ट: सीबीएसई के ये स्टूडेंट्स नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा, नोटिस की जारी
Oppo A5 2020 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Oppo A5 2020 में 6.5 इंच का नैनो वॉटरड्रॉप स्क्रीन दी गई है जो कि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है। फोन का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,600 x 720 पिक्सल है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 612 GPU दिया गया है। फोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड क्वालिटी की सुविधा उपलब्ध है।





