सीमा सुरक्षा बल का ऑपरेशन सर्द हवा आज से

आज से सीमा सुरक्षा बल भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर  BSF का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू हुआ है, जो 27 जनवरी तक चलेगा। इस ऑपरेशन को सर्द हवा नाम दिया गया है। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस को देखते हुए भारत-पाकिस्तान की सीमा पर चौकसी को बढ़ाया गया है। 

इन 9 दिनों के ऑपरेशन के दौरान सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी व जवान सीमा पर मौजूद रहेंगे। सर्दियों में घने कोहरे और धुंध का फायदा उठाकर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए BSF बॉर्डर पर हाई अलर्ट पर है।

गौरतलब है कि BSF के जवान हर मौसम और विपरीत परिस्थितियों में भी सरहद पर अलर्ट रहते हैं। घने कोहरे और धुंध में घुसपैठ और तस्करी आदि की संभावना रहती है, जिसे रोकने के लिए 24 घंटे चौकस निगाहों से रखवाली करती है। ऑपरेशन सर्द हवा के दौरान सेक्टर हेडक्वार्टर के सभी अधिकारी व जवान सीमा पर मौजूद रहेंगे। 27 जनवरी तक बॉर्डर पर तारबंदी के नजदीक जवानों के साथ उनकी हौसला अफजाई करने अधिकारी भी तैनात रहेंगे।

राम मंदिर व गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस को लेकर BSF अलर्ट मोड पर रहेगी। इन दिनों सीमावर्ती इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और देर रात से सुबह तक धुंध भी छा जाती है। इस धुंध का फायदा उठाकर कोई घुसपैठ न हो, इसके लिए BSF की ओर से ऑपरेशन अलर्ट के तहत सजग रहते हुए कड़ी निगरानी की जाती है। ऑपरेशन सर्द हवा के दौरान तारबंदी के नजदीक BSF के अधिकारी गाड़ियों, ऊंटों आदि से लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। दुर्गम इलाकों में जहां गाड़ियां नहीं जा पाती हैं, वहां कैमल पेट्रोलिंग बढ़ा दी जाएगी।

ऑपरेशन अलर्ट के दौरान सीमा पर BSF की इंटेलिजेंस विंग भी एक्टिव रहती है। इसके अलावा अन्य खुफिया एजेंसियों से भी BSF का तालमेल रहता है और हर एक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाती है।

Back to top button