इस गांव में रहती हैं सिर्फ एक महिला, सच्चाई जानकर नहीं कर पाओगे यकीन…

आमतौर पर एक छोटे गांव में भी कम से कम 50 से 100 लोग रहते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी गांव है, जहां की आबादी जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस गांव में केवल एक महिला ही रहती है और वो काफी बुजुर्ग भी है। यह महिला काफी सालों से एक गांव में अकेले रह रही है। आज हम आपको इस गांव और महिला से जुड़ी रोचक कहानी बताएंगे।

दरअसल, अमेरिका के नेब्रास्का राज्य में एक गांव है। जिसका नाम है मोनोवी। पिछली बार जब साल 2010 में जनगणना हुई तब बताया गया कि इस गांव में सिर्फ एक महिला रहती है। वो भी काफी बुजुर्ग है। इस महिला का नाम एल्सी आइलर है। इस समय उनकी उम्र करीब 86 साल है। वो इस गांव की बारटेंडर भी हैं और लाइब्रेरियन। साथ ही गांव की मेयर भी वही हैं। बताया जाता है कि एल्सी आइलर इस गांव में साल 2004 से अकेली रह रही हैं।

करीब 54 हेक्टेयर में फैला मोनोवी गांव पहले आबाद हुआ करता था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1930 तक यहां 123 लोग रहते थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे आबादी घटनी शुरू हो गई। 1980 तक इस गांव में सिर्फ 18 लोग ही बच गए। उसके बाद साल 2000 तक सिर्फ यहां दो लोग बचे, एल्सी आइलर और उनके पति रूडी आइलर। 2004 में रूडी आइलर की भी मौत हो गई, जिसके बाद एल्सी अकेली ही अब यहां रह गई हैं।

Back to top button