oneplus लॉन्च करने वाली इस महीने अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus 6t

शानदार स्मार्टफोन निर्माता कंपनी oneplus इस महीने अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन OnePlus 6t लॉन्च करने वाली है. लेकिन उससे पहले कंपनी ने OnePlus 6 के लिए ओपन बीटा 3 अपडेट को जारी किया था. और अब OnePlus 6 के लिए ऑक्सीजन ओएस ओपन बीटा 4 को रोलआउट किया जा रहा है. बता दें कि यह नया अपडेट कई बग फिक्सेस और ऑप्टिमाइजेशन ट्वीक्स के साथ आता है. देखा जाए तो, गूगल पिक्सल स्मार्टफ़ोन के अलावा, OnePlus 6 उन पहले फोन में से एक है जिसे इतनी जल्दी एंड्रॉइड पाई अपडेट प्रदान किया गया है
नए अपडेशन के जरिए टच लेटेंसी इशू को ठीक किया गया है जो यूजर्स की और से रिपोर्ट की गयी काफी बड़ी समस्या थी.साथ ही स्टैन्डीबाय मोड में पावर की खपत को ऑप्टिमाइज़ किया गया है. इतना ही नहीं स्पीड डायल और कालिंग इंटरफ़ेस की यूआई में सुधार हुआ है

आपको बता दें कि भारत में इस फोन की 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है.OnePlus 6 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित है. ख़ास बात यह है कि इसे एंड्रॉयड पी भी उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसमें 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) फुल ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ नए गेमिंग मोड दिए गए है.

Back to top button