OnePlus की तरफ से जल्द एक नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T 5G होगा लॉन्च, पढ़े पूरी खबर

OnePlus Nord 2T 5G: वनप्लस (OnePlus) की तरफ से जल्द एक नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T 5G लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से फोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक रिपोर्ट की मानें तो OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन को भारत में आगामी 1 जुलाई 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन को भारत में 30,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को MediaTek Dimensity 1300 SoC सपोर्ट के साथ आएगा। हाल ही में OnePlus Nord 2T 5G की ग्लोबल लॉन्चिंग की गई है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है।

OnePlus Nord 2T 5G की संभावित कीमत

OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को 28,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,999 है। फोन की बिक्री 5 जुलाई 2022 से शुरू होगी। OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्लोबल मार्केट में 399 यूरो (करीब 32,600 रुपये) में पेश किया गया है।

OnePlus Nord 2T 5G के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord 2T 5G ग्लोबल वेरिएंट OxygenOS 12.1 बेस्ड एंड्राइड 12 बेस्ड होगा। OnePlus Nord 2T स्मार्टफोन में 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट सपोर्ट 90Hz है। फोन की डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगी। फोन को गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन सपोर्ट दिया जाएगा। फोन MediaTek Dimensity 1300 SoC चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 सेंसर सपोर्ट दिया गया है। साथ ही फोन 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर सपोर्ट दिया जाएगा। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल लेंस दिया जाएगा। OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन 4,500mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएग। जिसे 80W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Back to top button