OnePlus 7 के बाद OnePlus 7 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च, जानकारी आई सामने

OnePlus 7 के बाद OnePlus 7 Pro की पहली लीक सामने आई है। इसमें इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल को दिखाया गया है। इस साल के लीक्स पर ध्यान दें तो OnePlus के तीन स्मार्टफोन 2019 में लॉन्च हो सकते हैं। इन तीनों स्मार्टफोन में OnePlus 7, OnePlus 7T और OnePlus 7 Pro शामिल हैं। वहीं, OnePlus 7 का 5G वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस फोन को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। अब बात करते हैं OnePlus 7 Pro की लीक हुई तस्वीर और फीचर्स के बारे में, जिसे हाल ही में स्पॉट किया गया है।
OnePlus 7 Pro के कैमरे फीचर्स के बारे में जो जानकारी लीक हुई है इसके मुताबिक, इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी रियर कैमरा 45 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। इसके दो अन्य कैमरे 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के दिए जा सकते हैं। फोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में लेटेस्ट एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंट का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है।





