OnePlus 5 को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड 8.0 अपडेट

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस बहुत जल्द अपने तीन नए स्मार्टफोन पर एंड्रॉयड 8.0 अपडेट जारी कर सकती है। इसमें OnePlus 5 भी शामिल हो सकता है। एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट को वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी के लिए ही जारी किया गया है।

एंड्रॉयड ओरियो के साथ कई सारे फीचर जैसे पिक्चर-इन-पिक्चर मोड भी शामिल है। इसके जरिए यूज़र किसी वीडियो को किसी दूसरे ऐप के ऊपर एक छोटी विंडो में रीसाइज और मूव कर पाएंगे।
इसके अलावा, ऐप में नोटिफिकेशन बैज भी आ रहे हैं। इससे यूजर ऐप में आने वाली सभी नोटिफिकेशन को होम स्क्रीन पर ऐप आइकन से ही देख पाएंगे। बहरहाल, एक और नया फीचर स्नूजिंग के जरिए यूजर बाद में किसी उचित समय पर नोटिफिकेशन देख पाएंगे।





