एक बार फिर दोहराया जायेगा इतिहास, ‘रामायण’ के दोबारा प्रसारण पर ‘सीता’ ने जताई खुशी

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और महाराष्ट्र में लगातार बिगड़ते हालातों को ध्यान में रखते हुए 15 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन के साथ ही छोटे परदे पर एकबार फिर से टीवी शो रामायण एक बार फिर प्रसारित होगा। रामानंद सागर के रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर दर्शकों के लिए ये खुशखबरी शेयर की है। 

दीपिका ने सीता के लुक में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, यह साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि रामायण छोटे पर्दे पर इस साल फिर शुरू हो रही है। पिछले साल रामायण लॉकडाउन के दौरान प्रसारित हुई थी और ऐसा लग रहा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। यह शो सिर्फ मेरे ही नहीं, बल्कि हज़ारों भारतीय परिवारों के जीवन का हिस्सा रहा है। आइए और हमारे समुदाय का हिस्सा बनिए और आने वाली पीढ़ियों के साथ रामायण का ज्ञान बांटिए। स्टार भारत पर हर रोज़ शाम को सात बजे रामानंद सागर की रामायण देख सकते हैं। 

इस खबर को सुनकर फैंस काफी उत्साहित हैं। उनमें से एक ने लिखा, ‘बता नहीं सकता कि हम कितने खुशकिस्मत हैं, कि एक बार फिर इस महान कहानी को देखने जा रहे हैं।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस महाकाव्य को देखने के लिए हम कितना खुश हैं, यह व्यक्त नहीं कर सकते। एक शो जो एकदम वास्तविक लगता है। सभी एक्सप्रेशन परफेक्ट इमोशनल परफेक्ट… आप सभी लोग सच में लीजेंड हं। 

बता दें कि पिछले साल लॉकडाउन के समय में रामानंद सागर की रामायण जब शुरू हुई थी तो इसने छोटे पर्दे पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर से रामायण शुरू होने वाली है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button