एक बार फिर मैक्सिको में आया भूकंप

मैक्सिको शहर इन दिनों बार -बार प्राकृतिक आपदा का शिकार हो रहा है. पिछले मंगलवार को आए विनाशकारी भूकंप में करीब 300 लोग मारे गए थे. राहत और बचाव के बीच शनिवार को मैक्सिको के दक्षिणी इलाके में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. फ़िलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.Once again in mexico

इस भूकंप के बारे में एक समाचार एजेंसी ने बताया कि यह भूकंप सालिना क्रूज से 123 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में आया. बता दें कि सालिना क्रूज ओक्साका राज्य में मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट पर स्थित है. हालांकि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं होने की बात सामने आई है. फिर भी अधिकारी क्षति का आंकलन कर रहे हैं. हालाँकि प्रशासन ने पूरे इलाके में एहतियात बरतने को कहा है.

इसे भी पढ़े: उत्तर कोरिया की सीमा पर अमेरिका ने उड़ाया बॉम्बर विमान

गौरतलब है कि गत मंगलवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 292 हो गई है. मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने से मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है.  इस भूकंप से इसलिए इतना जान -माल का नुकसान हुआ, क्योंकि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 आई थी. राहत और बचाव कार्य जारी है. लेकिन लोग अभी भी दहशत के साए में जी रहे हैं.

Back to top button