बुधवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, बनी रहेगी गणेश जी की कृपा

बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा-आराधना को समर्पित है। गणेश भक्त इस दिन को व्रत और उपासना करते हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ गणेश जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से दुखों और संकटों का नाश हो जाता है। पूजा करते समय गणेश आरती और चालीसा का पाठ तो होता ही है। अगर इस दौरान गणेश जी के कुछ चमत्कारिक मंत्रों का जाप किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं गणेश जी के इन मंत्रों के बारे में।

1. गणेश कुबेर मंत्र:

ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।।

इस मंत्र का जाप ऐसे लोगों के लिए विशेष लाभकारी है, जो कर्ज से जूझ रहे हैं और उनकी जिंदगी आर्थिक परेशानी से बदहाल हो गई है। आप उपरोक्त मंत्र का जाप कर सकते हैं। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप निरंतर करने से व्यक्ति कर्ज मुक्त हो जाता है। भगवान गणेश की पूजा के बाद गणेश कुबेर मंत्र का नियमित जाप से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। आय के नए मार्ग खुलने लगते हैं।

2. गणेश गायत्री मंत्र:

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

इस मंत्र को बेहद प्रभावशाली माना जाता है। गणेश गायत्री मंत्र को रोजाना 108 बार जपने से विघ्नहर्ता हमारे सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। मान्यता के अनुसार, इस मंत्र का जाप लगातार 11 दिन तक करने से व्यक्ति के पूर्व कर्मों का पाप भी समाप्त हो जाता है।

3. तांत्रिक गणेश मंत्र:

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।।

ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।

इस मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करने से व्यक्ति के सभी दुख खत्म हो जाते हैं। इस मंत्र का जाप सुबह के समय भगवान महादेव, माता पार्वती तथा गणेशजी की पूजा के बाद करनी चाहिए। इस मंत्र का उच्चारण करते समय व्यक्ति का पूर्ण सात्विक होना जरूरी है।

4. ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।।

भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक समृद्धि और रोजगार प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button