मुकदमे वापसी पर अखिलेश ने कसा तंज कहा- जब ख़ुद ही हुए कोतवाल तो डर काहे का

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर से मुकदमे वापस लेने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया-‘जब खुद ही हुए कोतवाल तो डर काहे का’ इससे पहले भी उन्होंने कई घटनाओं को लेकर ट्विटर पर अपनी तीखी टिप्पणी की। उन्नाव में टॉर्च की रोशनी में आंखों का ऑपरेशन होने के मामले पर उन्होंने ट्वीट किया-सरकार के दिए अंधेरे ने आंखों की रोशनी छीन ली। बिजली आपूर्ती के खोखले वादों की पोल खुल गई। दुखद …।मुकदमे वापसी पर अखिलेश ने किया तंज कहा- जब ख़ुद ही हुए कोतवाल तो डर काहे का

अभी-अभी: पंचकूला को जलवाने वाले आदित्य इंसां पर एक लाख इनाम

इसी तरह मेरठ में एंबुलेंस में शराब की बोतलें ढोए जाने की घटना पर उन्होंने ट्वीट किया-‘अब समझ में आया कि आज की इस नयी सरकार के दौर में एम्बुलेंस उन लोगों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही जिन्हें इसकी सही में जरूरत है।’

Back to top button