आखिर क्या था कारण जो, मंदिर जाने पर पुजारी ने की इस शख्स की डंडे से पिटाई
अलवर।राजस्थान में अलवर जिले के बहरोड़ के पास गांव बड़ोद का एक वीडियो वायरल हुअा है। यह बड़ोद गांव में रूंध वाले हनुमान जी मंदिर के महंत और एक वृद्ध के बीज मारपीट का वीडियो है। बताया जा रहा है कि वृद्ध रघुवीर सिंह ने शराब पीकर मंदिर के महंत धर्म गिरी महाराज को गाली गलोच कर रहा था।

महंत ने कर दी वृद्ध की पीटाई….
-वृद्ध रघुवीर सिंह मंदिर में शराब पीकर पहुंचा तो मंदिर का महंत हाथ में लाठी लिए आया और वृद्ध के साथ मारपीट कर दी। हालांकि गाली-गलौज के दौरान वृद्ध की पत्नी भी उसे पकड़ कर घर ले जा रही है।
– दोनों के बीच में काफी बीच बचाव किया, लेकिन महंत ने आते ही वृद्ध को थप्पड़ जड़ दिया। इसी बीच कुछ युवक आए और वृद्ध की पिटाई करने लगे।
ये है पूरी बात
– महंत वृद्ध को पहले हाथों से मारता है। फिर वृद्ध पर डंडे से मारनेे के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन वृद्ध की पत्नी उसे बचा लेती है।
– तभी एक लड़का वहां आता है और वृद्ध को हाथों से पीटता है। जिसका महिला ने विरोध भी किया।
– जब ये वीडियो वायरल हुआ तो इसकी सूचना पर पहुंची बहरोड़ पुलिस ने दोनों के मध्य आपसी राजीनामा करवाया।





