निकाह हलाला के नाम पर महिला से 4 लोगों ने किया दुष्कर्म

निकाह हलाला को लेकर निदा खान का मामला अभी थमा भी नहीं था कि ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। अब रामपुर में एक महिला ने निकाह हलाला के नाम पर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत  दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसके पति के अलावा तीन अन्य लोगों ने निकाह हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। 

न्यूज एजेंसी एनआई के अनुसार,  महिला ने पुलिस को बताया कि  उसके पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दिया था। इसके बाद उसकी दोबारा निकाह करने का कहकर तीन म​हीने के लिए उसकी शादी दूसरे व्यक्ति से करा दी। महिला ने आरोप लगाया कि हलाला के दौरान उसके पति, देवर, ससुर और अन्य रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब हलाला के बाद उसका दूसरे युवक से तलाक हुआ और वह पति के पास दोबारा निकाह के लिए गई, तो उसे पता चला कि उसके पति ने किसी और से निकाह कर लिया है।  महिला ने कहा कि उससे हलाला के नाम पर ज्यादती की गई है, इसलिए उसने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

बदमाशों ने पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

बता दें कि इस महिला की शादी पांच साल पहले दौकपुरी  टांडा गांव निवासी मोहम्मद रिजवान से हुई थी। शादी के चार साल बाद किसी बात को लेकर रिजवान ने महिला को फोन पर ​तीन तलाक दे दिया। महिला के रिजवान से दो बच्चे हैं। 

Back to top button