बब्बू मान के लाइव शो में “सवा लाख” के फोन को लेकर मच गई भगदड़

पंजाब डेस्कः मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान के लाइव शो का क्रेज उनके फैंस के बीच जबरदस्त है। खास बात तब जब बब्बू मान के पास खुला मैदान हो। ऐसा ही कुछ नजारा बब्बू मान के पंचकुला शो में देखने को मिला। इस शो में बब्बू मान के हजारों फैंस जुटे और उनके गानों पर जमकर थिरके लेकिन इसी बीच अचानक भगदड़ मच गई।

दरअसल, बब्बू मान के चलते शो के दौरान उनके एक फेन का सवा लाख का फोन खो गया, जिसकी तालाश में हर तरफ शोर मच गया। जब ये बात बाबू मान तक पहुंची तो बाबू मान ने लड़के को अपने तरीके से समझाया। बाबू मान ने कहा कि उनके अखाड़े में फोन का कोई काम नहीं। आपने बस खाली जेब आना हैं और सवारी अपने सामान की खुद जिम्मेदार है।

Back to top button