नए साल के पहले दिन इन चीजों का करें दान, सालभर घर में खुशियों का रहेगा वास

नववर्ष की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। नए साल का प्रारंभ हर कोई नई खुशियों के साथ करना चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं, जिससे उनको नए साल में सुख-शांति मिलें और नववर्ष सदैव खुशियों से भरा रहे। धार्मिक मत के अनुसार, नए साल के पहले दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी तरह के दुख दूर होते हैं। इस बार नए साल के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है, तो ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का अधिक महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही पूजा के पश्चात इन चीजों का दान करना चाहिए।

नए साल पर करें ये दान

नववर्ष की शुरुआत दान के साथ करना शुभ होता है। इस दिन दान पुण्य करने का खास महत्व है। माना जाता है कि इस दिन दान करने से पूरे साल में सदैव शुभ फल की प्राप्ति होती है।

यदि आप नए साल में घर में सुख-शांति चाहते हैं, तो नववर्ष के पहले दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करें।

मान्यता है कि इस काम को करने से परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहती है।

नए साल के पहले दिन गौशाला में चारा का दान कर सकते हैं और चारा के लिए धन का दान भी कर सकते हैं।

माना जाता है कि शनि के प्रकोप के कारण इंसान को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए नववर्ष के पहले दिन काली चीजों का दान करना शुभ होता है।

दान करने का महत्व

मान्यता के मुताबिक, दान को कर्म बताया गया है। दान करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-शांति मिलती है। माना जाता है कि दान करने से साधक पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है।

Back to top button