धनु संक्रांति पर जरूर करें ये उपाय, बनते चले जाएंगे सभी बिगड़े काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखता है। धनु संक्रांति के साथ ही खरमास की भी शुरुआत हो जाती है। ऐसे में आप इस विशेष अवसर कुछ उपायों द्वारा कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं धनु संक्रांति के कुछ आसान उपाय।

इस तरह करें महादेव को प्रसन्न
धनु संक्रांति के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें गंगा जल चढ़ाएं। इससे साधक के जीवन के सभी कष्टों तो दूर होते ही हैं साथ ही सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। वहीं, अगर आप धनु संक्रांति के विशेष अवसर पर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करते हैं, तो इससे आपके कार्य बिना किसा बाधा के पूरे होने लगते हैं।

पितरों को मिलेगी शांति
धनु संक्रांति के दिन पितरों की शांति के लिए गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से सूर्य देव प्रसन्न होकर आपके सभी कष्ट दूर करते हैं। साथ ही इस दिन बिना नमक के भोजन करने से व्यक्ति को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही गायत्री मंत्र अपने पितरों की शांति के लिए इस दिन तर्पण कर सकते हैं।

मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
धनु संक्रांति के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी जी का भी पूजन जरूर करना चाहिए। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अपनी क्षमता अनुसार भोजन कराएं और गरम कपड़े, कंबल आदि दान करें।

मिलेगी रोगों से मुक्ति
धनु संक्रांति के दिन एक जल से भरे कलश में इत्र डालें और इसे घर में किसी बीमार व्यक्ति के हाथों से स्पर्श कराएं। फिर इस जल को भगवान शिव को अर्पित करें। यह उपाय आपको 4 या 7 दिन तक करना है। ऐसा करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है।

Back to top button