ताजमहल तोड़े जाने पर मैं भी दूंगा सीएम योगी का साथ: आजम खान

उत्तर प्रदेश में टूरिस्ट बुकलेट से ताजमहल का नाम गायब होने के मुद्दे पर सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर योगी सरकार ताजमहल को तुड़वाने की पहल करती है, तो वह इसका समर्थन करेंगे. आजम ने कहा कि एक तो यह गुलामी की निशानी है. एक ज़माने में ताजमहल को गिराने की बात चली भी थी मगर इसे गिराने की बात करने वालों ने इसपर अब तक अमल नहीं किया.On breaking the Taj Mahal

उन्होंने कहा कि योगी जी अगर इस तरह का निर्णय लेंगे तो हमारा पूरा सहयोग उन्हें रहेगा. इससे पहले ताजमहल के विवाद पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि ताजमहल हमारी संस्कृति, धरोहर और प्राथमिकता है. रीता ने कहा कि ताजमहल विश्व धरोहर के साथ ही पर्यटन का केंद्र भी है. हमारी सरकार ने ताजमहल के सुधार के लिए 156 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.

इसे भी पढ़े: योगी सरकार पर टूट पड़ी मायावती, कहा- शुरू कर दिया अब यह गंदा काम

गौरतलब है कि सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन स्थानों पर एक बुकलेट जारी किया गया था. इसमें ताजमहल को शामिल नहीं किया गया था, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर को जगह दी गई है. 

Back to top button