20 अप्रैल को शुक्रदेव बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों की चमकेंगी किस्मत…

शुक्रदेव आगामी 20 अप्रैल से चाल बदलकर वृषभ राशि में प्रवेश करने करेंगे। इन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।20 अप्रैल को शुक्रदेव बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों की चमकेंगी किस्मत...

मेष राशि: इन राशि वालों के दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से धनलाभ के योग भी बनेंगे।

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों में स्वास्थ्य उत्तम होने से मन प्रसन्न रहेगा। कला व सौन्दर्य के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन पर भी खर्च होने के आसार हैं।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के पारिवारिक मामलों में अनुकूल स्थिति के योग बनेंगे। संपत्ति से संबंधित कार्य में सहयोग द्वारा सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के प्रमोशन भी हो सकता है। उनके व्यापार-व्यवसाय की स्थिति अनुकूल होकर प्रगति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि: इस राशि के लिए भाग्योदय के योग हैं। धर्म-कर्म में भी खर्च होगा। पिता का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि: इन राशि के जातकों के लिए बाहरी मामलों में अनुकूल स्थिति रहेगी। भोग-विलास की सामग्री पर खर्च होगा।

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए शत्रुपक्ष पर व्यय की संभावना रहेगी। व्यवसाय पक्ष में संभलकर चलना होगा।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए सभी मनोकामनाएं पूरी होने का समय रहेगा। सुखद वातावरण रहेगा और खुशी देने वाला समाचार मिलेगा। पारिवारिक सहयोग के साथ शुभ कार्य भी होंगे।

मीन राशि: इस राशि वालों के लिए परिश्रम अधिक करने पर थोड़ी सफलता मिल सकती है। आय से अधिक खर्च भी होगा। व्यापार के मामलों में सर्तकर्ता बरतने की जरूरत है।

Back to top button