हरियाणा के गुड़गांव में एक ब्रिटिश महिला पर पशु तस्करों ने चलाई गोली

हरियाणा के गुड़गांव में एक ब्रिटिश महिला पर कुछ पशु तस्करों ने गोली चला दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. महिला ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. जब पुलिस हरकत में आई तब तक शातिर बदमाश उनकी पहुंच से दूर जा चुके थे. हालांकि, इस हमले में महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.On a British woman in Gurgaon, Haryana

वारदात गुड़गांव के सोहना रोड की है. भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक पूजा शर्मा अपने दोस्तों के साथ रात लगभग 2 बजे ड्राइव पर निकली थी. कुछ दूर आगे जाने पर उन्होंने देखा कि कुछ लोग एक टेम्पो में कुछ पशुओं को लादकर ले जा रहे थे. पूजा और उसके दोस्तों को इन लोगों पर शक हुआ. इसके बाद पूजा और उसके दोस्त टेम्पो का पीछा करने लगे.

कुछ दूर आगे जाकर इन लोगों ने टेम्पो को रुकवाना चाहा, तभी उसमें सवार एक आरोपी ने फायर कर दिया. जिसके बाद घबराकर इन लोगों ने गाड़ी रोक ली. आरोपी बिना रुके ही वहां से चले गए. कुछ दूर आगे एक नाके पर पीड़ितों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी.

इसे भी पढ़े: अभी अभी: भारतीय सेना ने की दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक, इस बार ये देश बना निशाना

दरअसल जब तक गुड़गांव पुलिस हरकत में आकर कार्रवाई शुरू करती तब तक आरोपी वहां से दूर निकल चुके थे. हालांकि, इस मामले में पूजा और उसके दोस्तों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. पुलिस ने पूजा शर्मा की शिकायत पर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Back to top button