OMG: मौत के एक घंटे बाद जी उठी महिला

केरल की एक महिला पिछले कुछ समय से ज्‍वाइंडिस से पीडि़त थी। महिला को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया पर कुछ घंटे बाद महिला फिर से ज‍िंदा हो गई। महिला के फिर से जीवत होने से पूरा परि
OMG: मौत के एक घंटे बाद जी उठी महिला

केरल की है घटना

घटना केरल के इदुक्‍की जिले की है। जहां बीमारी से पीडि़त एक महिला मौत के कुछ घंटो बाद फिर से जिंदा हो गई। महिला को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया था। 40 वर्षीय रत्‍नम को मॉर्चरी में जिंदा पाया गया। मदुरई के एक अस्‍पताल में रत्‍नम का ज्‍वाइंडिस का इलाज पिछले दो महीनो से चल रहा था। रत्‍नम के अंदरूनी अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्‍टरों ने रत्‍नम के परिवार वालों से कहा कि रत्‍नम को अब अस्‍पताल में रखने का कोई मतलब नहीं है क्‍योंकि उसकी बॉडी रिकवर नहीं कर रही है। इसके बाद रत्‍नम का परिवार उन्‍हें एंबूलेंस से वंदनमेद नाम गांव लेकर गया। उस दौरान रत्‍नम के शरीर में कोई भी हरकत नहीं हो रही थी।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

जिसके बाद रत्‍नम के परिवार ने उन्‍हें मॉर्चरी में रखने का फैसला किया। जब रत्‍नम मॉर्चरी पहुंची इसके कुछ घंटे बाद उनके परिवार ने शरीर में हरकत महसूस की। उन्‍होंने फौरन रत्‍नम को कटप्‍पना गांव मे नजदीकी प्राईवेट अस्‍पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि महिला के परिवार ने उसे मॉर्चरी में शिफ्ट करने से पहले डॉक्‍टर से बात नहीं की थी। कर्नाटका में भी एक टीनेजर के साथ कुछ ऐसी ही घटना देखने को मिली थी। जिसे एक कुत्‍ते ने काट लिया था और फिर उसे मरा हुआ समझ लिया गया। मौत के कुछ घंटे बाद ही वो फिर से जिंदा हो गया।

Back to top button