omg!! फिर से आए अच्छे दिन, CNG-PNG गैस समेत घरेलू सिलेंडर महंगा

नेशनल डेस्क ।। तेल की महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब सोमवार से गैस के लिए भी ज्यादा कीमतें अदा करनी होंगी, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने संपीडित प्राकृत गैस (सीएनजी) और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतें बढ़ा दी हैं।

दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1.70 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है और पीएनजी की कीमत 1.30 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दी गई है। गैस की बढ़ी हुई कीमतें सोमवार से लागू होगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम में 1.95 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है।
पढ़िए- गिरते रुपये से सबसे ज्यादा देश के इन लोगों को होगा फायदा
वहीं, पीएनजी में 1.50 रुपये प्रति मानक घन मीटर की वृद्धि की गई है। कीमतों में छमाही आधिकारिक संशोधन के अनुसार, घरेलू प्राकृति गैस का दाम एक अक्टूबर से 3.36 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) होगा जोकि वर्तमान में 3.06 डॉलर है। उपभोक्ताओं को अब दिल्ली में सीएनजी 44.30 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में 51.25 रुपये प्रति किलो मिलेगी।
यह कीमत 30 सितंबर की मध्यरात्रि के बाद यानी एक अक्टूबर से लागू हो जाएगी। रेवाड़ी में सीएनजी का दाम 1.80 रुपये प्रति किलो बढ़कर 54.05 रुपये प्रति किलो हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने रविवार को दिल्ली में सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 2.89 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ा दिया।
दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत 59 रुपये महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें एक अक्टूबर से लागू हेागी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, अक्टूबर 2018 में ग्राहकों के खाते में गैस सब्सिडी अब 376.60 रुपये प्रति सिलिंडर हो जाएगी, जोकि सितंबर 2018 में 320.49 रुपये प्रति सिलिंडर थी।
फोटो- फाइल

Back to top button