Omg: अब कैमरे के सामने कभी नजर नहीं आएंगे तैमूर, जानें क्या है वजह

वैसे तो हमेशा से ही बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई सितारे चर्चा में बने ही रहते हैं लेकिन आपको बता दें की आजकल सितारों से ज्यादा स्टार किड्स का जलवा छाया हुआ है। जी हां उन्हीं स्टार किड्स में तैमुर का नाम तो सबसे पहले आता है जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की करीना व सैफ अली खान के बेटे तैमुर ने जब से जन्म लिया तब से ही वो चर्चा में लगातार बने हुए है।

इस नन्हे से बच्चे को तो ये भी पता नहीं होगा की अभी से ही इसकी फैन फॉलोविंग इतनी है। वैसे इसके पीछे का कारण ये भी है की बॉलीवुड में सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी काफी प्रसिद्ध है।सैफ अली खान और करीना कपूर ने शादी की जिसके बाद से उनकी जोड़ी का नाम हमेशा ही काफी चर्चा में रहा हैं।

बता दें की करीना ने जब तैमुर को जन्म दिया था उसके बाद से ही उसके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था जिसकी वजह से तैमुर चर्चा में आ गए थें इतना ही नहीं आपको बताते चलें की तैमुर का नाम तैमूर रखने को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। जिसके बाद से लेकर आजतक तैमुर हमेशा ही मीडिया की नजरों में छाए रहे। तैमूर ने आज ये खाया, तैमूर ने आज ये कपड़े पहने, तैमूर ने आज ऐसा किया वैसा किया।

विकास-शिल्पा ने खेले घरवालों के साथ माइंड गेम्स, रोमिल बने हीरो

जी हां आपको बता दें की आए इनसे जुड़ी कई सारी खबरें सामने आती रहती हैं। तो कभी इनकी तस्वीरें जो की सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। जानकारी के लिए बता दें कि तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग इतनी छोटी सी उम्र में ही काफी ज्यादा है। आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती है। इसी साल दिसंबर में तैमूर पूरे 2 साल के भी हो जाएंगे।

जिसकी वजह से अब तैमूर की दादी यानी की सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर बेहद ही ज्यादा नाराज है जी हां उनका कहना है की वो अब तैमूर को मीडिया से दुर रखने के लिए कहां हैं और तैमूर को एक आम बचपन जीने के लिए वो अब तैमूर से ऐसी खबरों से दुर रखना चाहती । इसके साथ ही साथ सैफीना ने भी मीडिया से गुजारिश की है कि वो तैमूर की तस्वीर न खींचें और उन्हें वायरल भी न करें। क्योंकि उनका मानना है की तैमूर अब बड़े हो गए हैं और ऐसे में सैफीना चाहते हैं कि वो अपनी संस्कृति को समझें।

वो भी बाहर जाकर एंजॉय करें। सैफीना ने कहा है कि, ‘हम चाहते हैं कि तैमूर अली खान बाकी बच्चों की तरह ही पले बढ़ें. तैमूर की तस्वीरें पाने के लिए कृपा करके आप उनके घर के बाहर भी खड़े न हों और तस्वीर न लें।’

ये बात भी सच है की ऐसा होने के पीछे कारण ये भी है की सैफ अली खान और करीना दोनों ही बेहद बड़े स्टार हैं जिस वजह से उनके तरफ हमेशा सभी का ध्यान रहता हैं और इसी वजह से अब तैमूर मीडिया से दूर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button