OMG ये इतनी यंग कैसे! Sunil Grover की पत्नी को देख चौंके फैंस

एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) पर्दे पर अपनी शानदार प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं। सुनील सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी कई फोटोज और वीडियो शेयर किया करते हैं। हालांकि उन्होंने अपनी पर्नसल लाइफ को इन सबसे बहुत दूर रखा है।
अब एक्टर का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए। सुनील और आरती (Sunil Grover wife) ने पैप्स के लिए पोज किया और कैमरे के लिए एक बड़ी सी स्माइल दिए। कैजुअल आउटफिट में दोनों काफी कूल लग रहे थे।
कैजुअल लुक में नजर आया कपल
सुनील ग्रोवर एक साधारण सफेद टी-शर्ट के ऊपर एक स्ट्रक्चर्ड, कैज़ुअल काली जैकेट पहने नजर आए जिसे उन्होंने एक ढीली-ढाली, ओवरसाइज़्ड नीली कार्गो ट्राउजर के साथ पेयर किया। इसके साथ उन्होंने स्लिप-ऑन फ़ुटवियर पहने थे। वहीं आरती ने एक सिंपल व्हाइट टॉप और ब्लैक जींस पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने एक शोल्डर बैग कैरी किया।
वहीं दर्शक उनका ये डाउन टू अर्थ लुक देखकर काफी प्रभावित हुए और कमेंट सेक्शन में तारीफों की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा- दोनों लोग बहुत ही सिंपल हैं। दूसरे ने कमेंट किया- ओएमजी, ये तो बहुत सुंदर हैं। तीसरे ने कॉमेडियन की पत्नी को बहुत ही यंग बताया।
कौन हैं आरती ग्रोवर?
आरती पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। आरती ने ही मुंबई में इस कपल के खूबसूरत दो-मंज़िला घर को डिजाइन किया है। घर में नेचुरल लुक, हाथ से बनी चीजें और सुकून भरा माहौल दिखता है। होम टूर के दौरान सुनील ने खुद अपनी पत्नी की क्रिएटिव सोच की तारीफ की थी। आरती के मुताबिक, कपल ऐसा घर चाहता था जो आंखों और दिल को अच्छा लगे इसलिए उन्होंने इसे उसी तरह डिजाइन किया।
सुनील और आरती ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा। फिलहाल कपल की शादी हो चुकी है और इनका एक बेटा मोहन है।





