OMG : यूपी में पड़ी ऐसी भयानक ठंड, आगरा का ताजमहल ही चोरी हो गया

आगरा। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल धुंध के कारण नहीं दिखा तो लोगों ने कहा कि ताजमहल चोरी हो गया।

दरअसल, ट्विटर पर लोगों ने ताजमहल और उसके आसपास की ऐसी फोटोज पोस्ट किए जिसमें ताजमहल बिलकुल नहीं दिखाई दे रहा है।

अधिक ठंड और घना कोहरा होने के कारण ताजमहल तो नहीं दिखा लेकिन उसके आसपास के दृश्य जरूर दिखे।

 

इसके बाद यूजर चुटकी लेने लगे कि कहीं ताजमहल चोरी तो नहीं हो गया। इधर दिल्ली में सोमवार को एक तरफ जहां कोहरे की धुंध के चलते विजिबिलिटी जीरो हो गई तो वहीं न्यूनतम तापमान 2।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बता दें कि मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए दिल्ली समेत 6 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने भले ही 1997 के बाद से 22 साल पुराना अपना रिकॉर्ड तोड़ा है, लेकिन पिछले 100 वर्षो में ऐसा केवल चार बार ही हुआ है, जब इस माह में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया हो।

Back to top button