omg… इस लड़की के बदबूदार….की लगती है करोड़ों में बोली, वजह हैरान करने वाली

सोशल मीडिया पर इनदिनों एक लड़की चर्चा का विषय बनी हुई है। जोकि अपने बदबूदार मोजे और जूते ऑनलाइन बेच रही है। रोक्सी साइक्स ने अपनी कमाई का खुलासा करते हुए बताया कि अपने खूबसूरत पैरों के बदौलत वह साल में करीब 1 लाख पाउंड कमा लेती है। भारतीय रुपयों के अनुसार करीब 73 लाख रुपये। इस अनोखे बिजनेस की शुरुआत एक इंस्टाग्राम पेज से हुई। रोक्सी ने एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया यह जानने के लिए कि पैरों से प्यार करने वाले कितने लोग इस तरह की चीजों में कितनी दिलचस्पी लेते हैं। एक महीने के भीतर ही रोक्सी के 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर हो गए।

फिर सोशल मीडिया के जरिए एक व्यसायी ने रोक्सी से संपर्क साधा और डील हुई कि 20 पाउंड एक जोड़ी मोजे और 200 पाउंड प्रति जोड़ी जूते के लिए चार्ज किए जाएंगे। जिसमें से 10 प्रतिशत बतौर कमीशन वह अपने पास रखेगा। अब चार साल के बाद रोक्सी अपना बिजनेस सेट कर चुकी हैं। अपने इस अनोखे आइडिया के जरिए वो प्रति महीने औसतन 8000 पाउंड कमा लेती हैं। भारतीय रुपयों के मुताबिक करीब 7.5 लाख रुपये। 
द सन में छपी खबर के मुताबिक रोक्सी बताती हैं कि मेरे दोस्त अक्सर मेरे पैरों की तारीफ किया करते थे। शुरू में मैंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर बढ़ाए लेकिन धीरे-धीरे महसूस होने लगा कि कुछ और तरीकों से मैं और ज्यादा कमाई कर सकती हूं। पहले मैं सिर्फ अपने पैरों की तस्वीरें दिखाती थी लेकिन लोगों में उत्सुकता मुझे देखने की थी। फिर मैंने अन्य वेबसाइटों के माध्यम से अपने व्यवसाय का विस्तार करना शुरू किया और पहले ही महीने में मैंने 2000 पाउंड की कमाई की। 
अब वो कहती हैं कि मुझे अपनी उम्र का डर नहीं। मैं चाहे कितनी भी बूढ़ी क्यों न हो जाउं। अपने पैरों के जरिए कमा सकती हूं। इसके अलावा रोक्सी कई मॉडल्स को ट्रेनिंग दे रही हैं कि किस तरीके से वो भी अपने पैरों की मदद से कमाई कर सकती हैं।   
Back to top button