OMG: OLA ने इस शख्स को थमा दिया 149 करोड़ रुपये का बिल

 मुंबई में रहने वाले एक सख्श को ओला ने 1,49,10,51,648 का बिल थमा दिया। बिल को देखकर युवक की हालत खराब हो गई। वह टेंशन में आ गया इतने रुपए वह कैसे चुकाएगा।

 यह भी पढ़े: कश्मीर की लड़की उड़ाएगी MIG 29, बनेगी पहली भारतीय महिला फाइटर पायलट
OMG: Ola ने इस शख्स को थमा दिया 149 करोड़ रुपये का बिल

जानकारी के अनुसार  मुंबई के रहने वाले सुशील नरसीन 1 अप्रैल 2017 ने ओला कैब बुक कराई। सुशील अपने घर मुलुंड वेस्ट से वकोला मार्केट के लिए ओला कैब बुक किया लेकिन ड्राइवर उनके घर को ढूंढ पाने में नाकाम रहा क्योंकि उसका फोन काम नहीं कर रहा था। तब सुशील खुद ही ड्राइवर तरफ पैदल बढ़ने लगे लेकिन ड्राइवर ने राइड ही कैंसल कर ली।

जब सुशील ने दूसरी कैब बुक करने का प्रयास किया तब सुशील ने कुछ ऐसा देखा जिस पर किसी को भी भरोसा नहीं होगा। वो दूसरी कैब बुक नहीं कर पाए क्योंकि उनके वॉलेट में 1,49,10,51,648 रुपये पहले से बकाया था। ये रकम 149 करोड़ से भी ज्यादा है। और कंपनी ने वॉलेट में पहले से मौजूद 127 रुपये भी काट लिए थे। इतना सब कुछ कंपनी ने केवल 300 मीटर राइड के लिए किया था।

एक चैनल से बातचीत में सुशील ने बताया कि, शुरुआत में मुझे लगा कि ये शायद मुझे अप्रैल फूल बनाया जा रहा है।

बाद में मैंने कंपनी के सोशल मीडिया से संपर्क किया। तब कंपनी ने जानकारी दी कि ऐसा तकनीकी कारणों से हुआ। कंपनी ने मेरे पैसे लौटा दिए और 149 करोड़ रुपये की तकनीकी खराबी को भी 2 घंटे में दूर कर दी गई। 
Back to top button