हमीरपुर: अवैध खनन की चेकिंग कर रहे थे अफसर, SDM की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की हुई कोशि‍श

हमीरपुर. यहां के SDM पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। अवैध मोरंग लादकर ले जा रहे एक शख्स ने SDM की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोश‍िश की, हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से गाड़ी में बैठे किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में पीछे से टक्कर मारी गई थी, जिससे वह कुछ डैमज हो गई।

हमीरपुर: अवैध खनन की चेकिंग कर रहे थे अफसर, SDM की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की हुई कोशि‍श

अवैध खनन कर जा रहा था, रोकने पर SDM की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोश‍िश

– SDM वीर बहादुर यादव ने बताया- सूत्रों से सूचना मिली थी कि हाइवे से सैकड़ों ट्रक रोजाना अवैध खनन पर मोरंग ले जाते हैं। सोमवार सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली कि 30-35 ओवर लोड ट्रक हाइवे से निकल रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर मैं चेकिंग करने पहुंच गया।
– इस दौरान ईराट तिराहे के पास एक ट्रक चालक ने भागने की कोशि‍श की। हमने जब उसे दौड़ाकर पकड़ने की कोश‍िश की तो उसने हमारी गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोश‍िश की। हालांकि, हमारे ड्राइवर की सूझबूझ से किसी को कोई चोट नहीं आई।

इसे भी पढ़ें:- अभी-अभी: आरबीआई ने रोकी 500 के नोटों की छपाई, अब छापे जाएंगे…
– हालांकि, पुलिस ने ट्रक को आगे पकड़ लिया, लेकिन आरोपी को पकड़ थाने भेज दिया गया है। उसके ख‍िलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि ट्रक किसका है और अवैध खनन कर कहां से आ रहा था।

Back to top button