अक्सर लोगों का मानना है कि तनाव चाहे किसी भी तरह का हो उसका शरीर पर एक जैसा ही असर पड़ता है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोचते हैं तो आप गलत है। हाल में हुए एक शोध ने ये साफ कर दिया है कि हर तरह के तनाव से ज्यादा खतरनाक होता है ऑफिस का तनाव। यकीन नहीं होता तो पढ़ें ये खबर।
डेनमार्क की कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में खुलासा हुआ है कि ऑफिस में तनाव लेने वाले कर्मचारियों में टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा 46 फीसदी बढ़ जाता है।शोधकर्ता प्रो. डॉ. नाजा रॉड के अनुसार, आपके ऑफिस का माहौल कैसा है, इसका सीधा असर आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर पड़ता है।
अध्ययन में शामिल एक-तिहाई लोगों ने माना कि कार्यक्षेत्र पर उन्हें सबसे ज्यादा तनाव अपने सीनियर्स से मिलता है। इस तनाव का सीधा असर व्यक्ति के खानपान की आदतों पर पड़ता है, जिससे मेटाबॉलिज्म खराब होता है और इसका असर पाचन प्रक्रिया पर पड़ता है। काम का दबाव या लगातार तनाव से गुजरना व्यक्ति के टेस्टोस्टेरॉन लेवल व मानसिक सेहत को प्रभावित करता है।