ऑफर्स मिलने का सिलसिला जारी अब 8000 रेंज के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 4000 तक का डिस्काउंट

नई दिल्ली- ई-कॉमर्स कंपनियों की त्योहार सीजन सेल अब खत्म हो चुकी है| फिर भी ऑनलाइन ऑफर्स मिलने का सिलसिला अभी शुरू है| 1 से 4 अक्टूबर तक ऑनलाइन बजट फोन बोनांजा की शुरुआत की गई है| इसमें ग्राहकों को 8000 रु की रेंज में मौजूद स्मार्टफोन्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट|

ये भी देखें: ऐसे बिना एप खोले भेजें व्हॉट्सएप पर वॉइस मैसेज
किन स्मार्टफोन्स पर कितनी छूट
- इस सेल में Infinix Hot 4 Pro (3GB) पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है| यानि की यह फोन आपको 7499 रुपये की जगह 6499 रुपये में मिलेगा|
- ZTE Blade A2 Plus (4 GB रैम) पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है| यह फोन 11,999 रुपये की जगह 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है|
- Sansui Horizon 2S को लगभग 2500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 6499 रुपये की जगह 3999 रुपये में खरीदा जा सकता है|
- Xolo Era 1X को इस सेल में 4999 रुपये की जगह 3999 में 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है|
- Panasonic P77 लगभग 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 6990 रुपये की जगह 4999 रुपये में खरीद सकते हैं|
- Swipe Elite Sense 3GB रैम को 8,199 रुपये की जगह 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है|
डिस्काउंट के साथ-साथ ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट-डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसद की अतिरिक्त छूट दी जाएगी|
3999 रुपये की रेंज में विकल्प मौजूद
इसी के साथ अगर आपका बजट 3999 रुपये का है| तो इस रेंज में भी स्मार्टफोन्स पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है|
- ग्राहक Ivoomi Me4 को 500 रुपये की छूट के बाद मात्र 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं|
- Sansui Horizon 1S को 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 3499 रुपये में खरीदा जा सकता है|
- Intex Aqua A4 को 2000 रुपये की छूट के बाद 2999 रुपये में खरीदा जा सकता है|





