मां शैलपुत्री को लगाएं बादाम के हलवे का भोग

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को नव दुर्गा में प्रथम दुर्गा माना गया है। मां शैलपुत्री को प्रसाद में गाय का घी अथवा उससे बने पदार्थों का भोग लगाया जाता है। माना जाता है कि मां दुर्गा को गाय के घी से बनी चीजें अधिक प्रिय है। इसका भोग प्रसाद में लगाने से मां भक्तों पर खुश होकर उनकी सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए कैसे बनाएं बादाम का हलवा। 

बादाम का हलवा बनाने के लिए सामग्री-
-250 बादाम
-13 टेबल स्पून देसी घी
-10 टेबल स्पून चीनी

बादाम का हलवा बनाने की वि​धि-
बादाम का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी में बादाम हो हल्का से उबालकर उन्हें छील लें। इसके बाद बादाम का पेस्ट बनाने के लिए इन्हें ब्लेंडर में डालकर उनका दरदरा पेस्ट बना लें। अब एक पैन में देसी घी गर्म करके इसमें बादाम का पेस्ट डालें। इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। आपका बादाम का हलवा बनकर तैयार है, इसे कटे हुए बादाम से गार्निश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button